उदयपुर संभाग ब्यूरो पंकज राठौर
चित्तौड़गढ़ जिले की निंबाहेड़ा नगर परिषद वार्ड नंबर 13 की भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी अनीता महेश्वरी से खास बातचीत की गई उन्होंने बताया कि मैं अपने वार्ड वासियों से किए वादों पर खरा उतरूंगी वार्ड वासियों की मूलभूत सुविधा जैसे सीसी रोड पेयजल व्यवस्था साफ सफाई शासन की योजनाओं का प्रत्येक वार्ड वासी को शासन की हर योजना का लाभ मिले यह मेरा प्रयास रहेगा ! महिलाओं के लिए भी शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा । जनता मुझे आशीर्वाद देकर जीताती है तो जीतते ही मेरे वार्ड की जनता के हितों के कार्य करूंगी। अपनी जीत को लेकर किए गए सवाल के जवाब में श्रीमती अनीता महेश्वरी ने अपनी जीत के प्रति निश्चिता जाहिर की और पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक श्री श्रीचंद्रक्रपलानी के प्रति आभार जताया
