चित्तौड़गढ़ जिले की निंबाहेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मरजीवी के सरपंच प्रतिनिधि गणपतलाल धोबी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा उन्मूलन अभियान की सराहना करते हुए युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

उदयपुर संभाग ब्यूरो चीफ पंकज राठौर

 

निंबाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ जिले की निंबाहेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मरजीवी के सरपंच प्रतिनिधि गणपतलाल धोबी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा उन्मूलन अभियान की सराहना करते हुए युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

 

गणपतलाल धोबी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की जरूरत है। नशे की लत से न केवल व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है, बल्कि इससे घर-परिवार भी तबाह हो जाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की अपील की।

 

उन्होंने ग्राम पंचायत मरजीवी में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर गणपतलाल धोबी ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत मरजीवी की निर्विरोध सरपंच जशोदा बाई धोबी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *