आरकेडी पब्लिक स्कूल में ‘ट्रैफिक की पाठशाला’, 300 विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

*आरकेडी पब्लिक स्कूल में ‘ट्रैफिक की पाठशाला’, 300 विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ*

 

*तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चलाना सड़क हादसों में मौत का प्रमुख कारण : अंशु सिंह*

 

खागा, फतेहपुर 18 अगस्त। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ के तहत मंगलवार को आरकेडी पब्लिक स्कूल, बुधवन में ‘ट्रैफिक की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

 

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), PIU कानपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में त्रिवेणी संगम हाईवेज के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज एवं अतुल यादव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज खान ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के साथ सुरक्षित सड़क व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि तेज गति से वाहन चलाना और बिना हेलमेट वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

 

इस अवसर पर आनंद सिंह राजपूत ने कहा कि सड़क हादसों में सर्वाधिक मौतें तेज गति और बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण होती हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए।

 

विद्यालय की प्रिंसिपल अंशु सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक भगवानदीन, पवन मिश्रा, राज किशोर, रुचि तिवारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *