रतनदीप शर्मा
जिला ब्यूरो चीफ
जनपद संभल
*ग्राम पंचायत पवांसा में विकास कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण, जलभराव एवं गंदगी पर जताई नाराजगी
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने आज विकासखण्ड पवांसा की ग्राम पंचायत पवांसा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत भवन परिसर में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम के मुख्य मार्ग पर नाली एवं पुलिया का निर्माण न होने तथा जलभराव एवं गंदगी की स्थिति पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा नाली एवं पुलिया का निर्माण शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए। पंचायत भवन से आगे भी जलभराव एवं गंदगी मिलने पर उसे तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी ग्रीश कुमार, एडीओ पंचायत एवं ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।
