सुनील गुप्ता, जिला संवाददाता, TTN 24 न्यूज, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।
*फतेहपुर – महिला आरक्षियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते पदक*
*फतेहपुर पुलिस की महिला आरक्षियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम! अहमदाबाद में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ममता शर्मा और दीपिका ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक, उत्तर प्रदेश पुलिस का बढ़ाया मान।*
फतेहपुर जनपद की महिला पुलिसकर्मियों ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद और उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।
आपको बता दें कि 19 से 24 नवंबर 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की टेबल टेनिस स्पर्धा में फतेहपुर में नियुक्त महिला आरक्षी ममता शर्मा और दीपिका ने शानदार प्रदर्शन किया।
दोनों महिला आरक्षियों ने टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और ओपन डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
महिला आरक्षियों की इस उपलब्धि से फतेहपुर पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ा है।
समापन:
राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली दोनों महिला आरक्षियों की इस उपलब्धि को लेकर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
