स्थान: दुर्ग-भिलाई (छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर हनु नायक
पत्रकार समुदाय की छवि धूमिल करने पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को BNS की धारा 356 के तहत विधिक नोटिस जारी।
दुर्ग-भिलाई: पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (युवा) हनु हनुमान नायक ने अपने अधिवक्ता मनोज मिश्रा के माध्यम से वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रिकेश सेन एवं उनके जनसंपर्क अधिकारी (PRO) को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 356 के अंतर्गत आपराधिक मानहानि (Criminal Defamation) का विधिक नोटिस प्रेषित किया है।
क्या है पूरा मामला:
अमर्यादित एवं निराधार आरोप: हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर साक्षात्कार और सार्वजनिक मंच के दौरान विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग-भिलाई के लगभग 1200 पत्रकारों को लेकर आपत्तिजनक एवं निराधार वक्तव्य दिया था।
मिठाई और पेट्रोल के नाम पर राशि देने का झूठा दावा: विधायक द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि दीपावली के अवसर पर 1200 पत्रकारों को मिठाई और पेट्रोल के लिए 150 रुपये दिए गए।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान: विधिक नोटिस में कहा गया है कि बिना किसी प्रमाण के दिए गए इस गैर-जिम्मेदाराना बयान से संपूर्ण पत्रकार जगत की प्रतिष्ठा, विश्वसनीयता और आत्मसम्मान को गंभीर ठेस पहुँची है।
नोटिस की मुख्य शर्तें और चेतावनी:
7 दिनों की मोहलत: नोटिस प्राप्ति के 7 दिवस के भीतर विधायक रिकेश सेन उन 1200 लोगों के नाम व प्रमाण सार्वजनिक करें जिन्हें कथित तौर पर मिठाई एवं राशि प्रदान की गई है।
सार्वजनिक क्षमा याचना: प्रमाण न होने की स्थिति में वे उसी सार्वजनिक मंच एवं मीडिया के माध्यम से अपने असत्य बयान का खंडन करते हुए समस्त पत्रकार समुदाय से बिना शर्त सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करें।
न्यायालयीन कार्यवाही: निर्धारित 7 दिनों की समय-सीमा में शर्तों का पालन न करने पर सक्षम न्यायालय में BNS की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि का परिवाद तथा क्षतिपूर्ति हेतु दीवानी वाद (Civil Suit) दायर किया जाएगा, जिसके समस्त हर्जे-खर्चे की जिम्मेदारी स्वयं विधायक की होगी।
