कुरुक्षेत्र हरियाणा
संवाददाता.. धर्मवीर शर्मा
हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,
समरसता संकल्प यात्रा के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत, मुख्य्मंत्री बोले गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचा रही समरसता संकल्प यात्रा
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जालंधर से शुरू हुई समरसता संकल्प यात्रा आज कुरुक्षेत्र पहुंची, इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि मुख्य्मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ऐतिहासिक समरसता संकल्प यात्रा समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही है। कुरुक्षेत्र पहुंची इस यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र चरण पादुकाओं को सिर पर धारण कर गुरु जी के चरणों में शीश नवाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 नवंबर को जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां से शुरू हुई यह यात्रा 16 दिनों में करीब 2402 किलोमीटर का सफर तय करेगी। हरियाणा के आठ जिलों से होते हुए यात्रा 3 दिसंबर को गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल किलोमीटर नापने के लिए नहीं, बल्कि समाज में फैली ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव की दीवारों को मिटाकर लोगों के दिलों को जोड़ने के लिए निकाली गई है। गुरु रविदास जी महाराज ने अपनी वाणी और कर्मों से समाज को समानता और मानवता का रास्ता दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जी की वाणी ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी हमें स्वच्छ विचारों और नेक कर्मों की प्रेरणा देती है। उन्होंने सिखाया कि इंसान की पहचान उसकी जाति या जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म और चरित्र से होती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुरू हुआ समरसता संकल्प अभियान अब जनसंकल्प बन चुका है। हरियाणा विधानसभा में भी इस अभियान के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके तहत युवाओं के बीच समरसता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 20 फरवरी 2027 को गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर यह अभियान अपने शिखर पर पहुंचेगा। गुरु जी की शिक्षाएं आज भी समाज को जोड़ने और भेदभाव मिटाकर समानता पर आधारित समाज बनाने की प्रेरणा देती हैं।
नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा
