फतेहपुर – खाद की ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त, दुकानों पर छापेमारी

फतेहपुर से ब्यूरो चीफ सुनील गुप्ता

 

फतेहपुर – खाद की ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त, दुकानों पर छापेमारी

 

हेडलाइन:

खाद की ओवररेटिंग से परेशान किसानों की शिकायतों पर प्रशासन का एक्शन! खाद दुकानों पर छापेमारी, दो दुकानदारों को नोटिस और दो के लाइसेंस निलंबित। जिला कृषि अधिकारी ने दी सख्त चेतावनी।

 

एंकर:

 

फतेहपुर में निजी खाद दुकानदारों द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने और टैगिंग की शिकायतों को लेकर किसानों में नाराजगी है। मामले को लेकर TTN 24 न्यूज के जिला संवाददाता सुनील गुप्ता ने जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार से विशेष बातचीत की। अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी कर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।

 

वीओ:

 

कृषि विभाग ने बिलंदा, लोधीगंज, बिसौली और जमालपुर में खाद प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। वितरण पंजिका अपडेट न मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया, जबकि अनियमितताएं मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

 

जिला कृषि अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्धारित दर पर बिना टैगिंग खाद बेचने, किसानों को पॉस मशीन की पर्ची देने और रेट-स्टॉक बोर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। ओवररेटिंग मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

 

एंकर आउट्रो:

 

अब सवाल यह है कि कृषि विभाग की इस कार्रवाई से किसानों को ओवररेटिंग से कितनी राहत मिलेगी?

 

देखिए जिला संवाददाता सुनील गुप्ता की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *