🚔 आजमगढ़ पुलिस – जनसुनवाई
जनता की समस्याओं का समाधान, प्राथमिकता के साथ!
🔹 आज दिनांक 25.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी श्री देशराज सिंह उपस्थित रहे।
🔹 जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹 साथ ही पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने एवं प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
🤝 आजमगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता।
