पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ पैदल गश्त कर दुर्गा पूजा पण्डालों का किया गया निरीक्षण

*देवरिया*

*ब्यूरो चीफ* *अविनाश चन्द्र चतुर्वेदी*

*पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ पैदल गश्त कर दुर्गा पूजा पण्डालों का किया गया निरीक्षण*

 

शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.10.2026 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। इस दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा पण्डालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूजा आयोजकों से संवाद कर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्गों को अवरोधमुक्त रखने तथा पण्डालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ प्रबन्धन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति विशेष सजगता बरतने के निर्देश दिए गए। पैदल गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *