इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
उधार के रुपये मांगने गई महिला की पिटाई पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
अम्बेडकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र के रुकुनपुर कासिमपुर गांव में उधार दिए गए दो हजार रुपये मांगने गई महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता तरीकुन निशा पत्नी सेराज अहमद ने गांव के ही एक परिवार के चार लोगों पर लात-घूंसों और डंडे से मारने-पीटने का आरोप लगाया है।पीड़िता के मुताबिक, गांव के संदीप कुमार पुत्र करमराज ने उनसे दो हजार रुपये उधार लिए थे। जब वह अपने रुपये मांगने गईं तो संदीप कुमार उसकी पत्नी फूल कुमारी सोनम पुत्री करमराज और मालती पत्नी करमराज ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और पैसे देने से इनकार कर दिया।महिला का कहना है कि उनके पति मुंबई में रहते हैं और वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी और थाने पहुंचकर लिखित शिकायत भी दी। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया बल्कि पुलिस ने कहा जाओ अपना मेडिकल खुद कराओ और घर चले जाओ । एक तरफ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए तरह तरह से कार्यक्रम करवा कर अपनी बहबाई करती है तो वहीं जलालपुर पुलिस कोई कार्यवाही न कर दूसरे पक्ष को संरक्षण दे रही है।
