जलालपुर में रामलीला समिति का सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

जलालपुर में रामलीला समिति का सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह

अम्बेडकरनगर। शुक्रवार रात्रि को बाबा पलटू साहेब के परिसर में श्री रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में सम्मान पत्र एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं संरक्षक रामप्रकाश यादव रहे। रामप्रकाश यादव ने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला और दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्य सामाजिक समरसता के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।बाबा पलटू साहेब मंदिर के महंत रामप्रसाद दास ने कहा कि रामलीला एवं दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी सामाजिक समरसता और सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है।कार्यक्रम की व्यवस्था में उपाध्यक्ष आनंद मिश्र मंत्री दीपचंद सोनी सोनू गौड़ तथा मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हुईं और श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय शिवपूजन वर्मा श्री रामलीला सेवा समिति के संजीव मिश्र श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष संदीप अग्रहरि संरक्षक रवींद्र बरनवाल महामंत्री सुरेश गुप्त मानिक चंद सोनी माँ भगवती जागरण ग्रुप के उपाध्यक्ष विकास कुमार सोनकर महेंद्र प्रताप चौहान सभासद आशीष सोनी अजीत निषाद विनय मिश्र पीयूष सोनी विकास जैन सिद्धू निषाद शिवनाथ त्रिपाठी रमेश मौर्य कुंदन सोनी श्याम चौहान गिरीश जायसवाल अमित निषाद तथा बगेदु चौहान समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *