इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
आदर्श रामलीला समिति ने किया पत्रकारों का सम्मान सांसद प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय ने किया उद्घाटन
अम्बेडकरनगर। आदर्श रामलीला समिति पिंडोरिया के मंच पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय ने किया।कार्यक्रम के मुख्य सहयोगकर्ता देवांश इंटरप्राइजेज के मालिक सुधीर पांडे रहे। सुधीर पांडे ने क्षेत्र से आए सभी पत्रकारों को शाल ओढ़ाकर डायरी कलम सम्मान पत्र एवं अन्य वस्तुएं देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सुधीर पांडे ने कहा कि पिंडोरिया की रामलीला को सुचारू रूप से चलाने के लिए वे सदैव तत्पर हैं। उन्होंने समिति को विश्वास दिलाया कि आर्थिक हो या शारीरिक जिस भी प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी वे हर समय समिति के साथ खड़े रहेंगे।कार्यक्रम में अन्य सभी सहयोग करने वाले लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा। सभी सहयोगकर्ताओं ने मंच पर आकर समिति का उत्साह बढ़ाया और रामलीला को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सांसद प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और रामलीला जैसे आयोजनों से समाज में संस्कार व मर्यादा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आदर्श रामलीला समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।इस अवसर पर अध्यक्ष साजेंद्र यादव उपाध्यक्ष रुद्र नारायण पांडे महामंत्री राजेश पांडे कोषाध्यक्ष रितेश गुप्ता वीरेंद्र निषाद संचालक प्रवीण गौड़ अभिषेक सिंह सदस्य मोनू पांडे दीपक सिंह उमंग सिंह अमन यादव शैलेंद्र विश्वकर्मा मुकेश निषाद अमित मौर्य रमेश यादव अमित उपाध्याय गुड्डू सिंह विवेक उपाध्याय अरविंद यादव रोहित यादव उपस्थित रहे।
समिति ने सांसद प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय, मुख्य सहयोगकर्ता सुधीर पांडे सहित सभी सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।
