चिरमिरी के अजय शर्मा का हाईकोर्ट बिलासपुर में चयन, अनुवादक पद पर मिली नियुक्ति

विनोद कुमार पाण्डेय

जिला एम सी बी छत्तीसगढ़

 

चिरमिरी के अजय शर्मा का हाईकोर्ट बिलासपुर में चयन, अनुवादक पद पर मिली नियुक्ति*

 

*छोटीबाजार निवासी मोहनलाल शर्मा के मंझले पुत्र की सफलता से परिवार सहित शहर में खुशी की लहर, इष्टमित्रों और शहरवासियों ने दी बधाई*

एमसीबी,चिरमिरी। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता हासिल कर चिरमिरी के एक युवा ने शहर का गौरव बढ़ाया है। छोटीबाजार, चिरमिरी निवासी श्री मोहनलाल शर्मा के मंझले पुत्र अजय कुमार शर्मा का चयन उच्च न्यायालय बिलासपुर में अनुवादक (ट्रांसलेटर) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है, वहीं पूरे शहर में खुशी की लहर है।

अजय कुमार शर्मा की इस सफलता को उनकी निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उच्च न्यायालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अनुवादक पद पर चयनित होना उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी सफलता से न केवल परिवार, बल्कि चिरमिरी क्षेत्र के लोगों में भी गर्व और उत्साह का माहौल है।

अपनी इस उपलब्धि पर अजय शर्मा ने सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों एवं मित्रों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और मित्रों के प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अजय शर्मा के चयन की खबर मिलते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल तथा इष्टमित्रों, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

अजय कुमार शर्मा की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *