जिला एम सी बी में पशु तस्करों के हौसले बुलंद निरंतर अवैध कारोबार में सक्रिय हैं तस्कर

विनोद कुमार पाण्डेय

जिला एम सी बी छत्तीसगढ़

 

जिला एम सी बी में पशु तस्करों के हौसले बुलंद निरंतर अवैध कारोबार में सक्रिय हैं तस्कर

विगत दिनों सीमा पार जिला अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए तीन अवैध पशुओं से लदे पिकअप को पकड़ कर कार्यवाही की अब सवाल यह है कि जिला एम सी बी प्रशासन को पशु तस्करी रोकने में सफलता कब मिलेगी या फिर ये समझें कि पशु तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो प्रशासन के पहुंच से बाहर है

मुखबिर के सूचना के बाद भी प्रशासन पशु तस्करों को पकड़ने में नाकाम है कभी प्रशासन द्वारा फोन रिसीव नहीं करना कभी स्टाफ नहीं हैं का हवाला या फिर कभी मुखबिर के दिए सूचना की जानकारी तस्करों तक पहुंचना उनका रास्ता बदल देना जैसे कई गंभीर प्रश्न हैं पशु तस्करी निरंतर सुर्खियों में है बावजूद इसके प्रशासन के कान में इसकी तनिक मात्र भी भनक नहीं है या फिर सब कुछ जानते हुए भी नजरअंदाज सवाल कई हैं पर जवाब एक की कुछ भी हो आवाजें कितनी भी उठे प्रशासन के कान में रुई है और सख्त कानून व्यवस्था और उसका कड़ाई से पालन करना सिर्फ आम आवाम के लिए है अवैध कारोबारियों के लिए नहीं

आखिर कब कुंभकर्णी नींद से जागेगा प्रशासन और कब होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *