रायपुर में सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मयारु भोजी 2’ के 50 दिन पूरे: मीडिया पार्टनर हनु नायक का निर्माता मोहन सुंदरानी ने किया सम्मान

स्थान रायपुर

 

रिपोर्टर हनु नायक

रायपुर में सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मयारु भोजी 2’ के 50 दिन पूरे: मीडिया पार्टनर हनु नायक का निर्माता मोहन सुंदरानी ने किया सम्मान।

रायपुर, छत्तीसगढ़ी सिनेमा की चर्चित एवं सुपरहिट फिल्म ‘मयारु भोजी 2’ ने सफलता के 50 दिन (हाफ सेंचुरी) पूरे कर लिए हैं। इस खास उपलब्धि के अवसर पर राजधानी रायपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म निर्माण और इसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान युवा पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति (छ.ग.) के प्रदेश अध्यक्ष एवं मीडिया पार्टनर हनु नायक का फिल्म के प्रसिद्ध निर्माता मोहन सुंदरानी द्वारा विशेष रूप से शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म निर्माता मोहन सुंदरानी ने कहा कि किसी भी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने और उसे सफल बनाने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ‘मयारु भोजी 2’ के 50 दिनों के सफल सफर में मीडिया पार्टनर हनु नायक और उनकी टीम का निरंतर सराहनीय सहयोग रहा है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद हनु नायक ने निर्माता मोहन सुंदरानी और पूरी ‘मयारु भोजी 2’ की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा, कला और सिनेमा का संवर्धन हम सभी का दायित्व है। फिल्म की यह बड़ी सफलता पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के असीम प्रेम का परिणाम है।

इस अवसर पर फिल्म जगत से जुड़े कई कलाकार, तकनीशियन और युवा पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने फिल्म की अपार सफलता पर पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *