BJYM ने गुंडर्देही विधायक कुंवर सिंह निषाद पर लगाया अर्जुन्दा मंडल अध्यक्ष को फोन पर धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज करने की मांग पुतला फूंका।
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जिला बालोद के जिलाध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारी, थाना अर्जुन्दा (जिला बालोद, छ.ग.) को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर गुंडर्देही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई एवं FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गुंडर्देही के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्जुन्दा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष श्री नवीन राजपूत को दूरभाष (मोबाइल) के माध्यम से धमकी दी गई है। युवा मोर्चा का आरोप है कि विधायक का यह कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह विपरीत है और जनहित के मुद्दे उठाने वाले कार्यकर्ताओं को डराने एवं भयभीत करने का एक प्रयास है।

BJYM जिलाध्यक्ष गुलशन साहू एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत मामला (FIR) दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए साथ ही आक्रोश में कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका है।
