बस्ती में इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह ने 28 अगस्त को फांसी लगाकर सुसाइड किया, प्रियंका चौधरी ने पहले इंस्पेक्टर को अपने प्रेमजाल में फंसाया
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
बस्ती में इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह ने 28 अगस्त को फांसी लगाकर सुसाइड किया था। खुलासा हुआ कि मुंबई के ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटरों में काम कर चुकी प्रियंका चौधरी ने पहले इंस्पेक्टर को अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर अश्लील Video बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। उनसे 1 करोड़ रुपए मांगे गए। इस ब्लैकमेलिंग में प्रियंका के पिता रामनयन चौधरी और एडवोकेट विजय प्रकाश भी शामिल थे। सभी आरोपी अरेस्ट हैं। प्रियंका पहले भी कई लोगों से पैसा वसूल चुकी है।
