पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने सुकांत कुमार खाँड़ा को जिला महासचिव (दुर्ग शहर) नियुक्त किया

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने सुकांत कुमार खाँड़ा को जिला महासचिव (दुर्ग शहर) नियुक्त किया।

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

दुर्ग। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए सुकांत कुमार खाँड़ा (पिता: आशीष कुमार, निवासी: E-1207, साइड C, सुभाष नगर, वार्ड-42, दुर्ग) को जिला महासचिव (दुर्ग शहर) के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति समिति के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) श्री हनू नायक द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण और पत्रकार एकता को मजबूत करने तथा संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुकांत कुमार खाँड़ा की इस नियुक्ति पर संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *