विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशीलता: कार्यकर्ताओं को देख रोका काफिला
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। MCB जिले से अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अपने गृह निवास से कुछ ही दूरी पर आते देख, मंत्री जी ने तुरंत अपने काफिले को रुकवा दिया और खुद आगे बढ़कर उनकी समस्याएं सुनीं।
पीड़ित कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2024 की सहायिका भर्ती की चयन सूची में नाम आने के बाद भी दूसरे को जॉइनिंग लेटर जारी करने तथा लंबित मानदेय, पोषण ट्रैकर राशि, यात्रा भत्ता व खिलौना चंदा में गड़बड़ी की शिकायत की। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही MCB जिला कलेक्टर को तत्काल निष्पक्ष जांच करने, दोषियों पर कार्रवाई करने और पात्र आवेदकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
