जीविका दीदियों ने लिया नशामुक्त बिहार का संकल्प, 7 नवंबर तक संकुल संघों में चलेगा जनजागरूकता अभियान

जीविका दीदियों ने लिया नशामुक्त बिहार का संकल्प, 7 नवंबर तक संकुल संघों में चलेगा जनजागरूकता अभियान

 

 

मोतिहारी। ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ के तहत ‘गांव का संकल्प’ कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार से व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया। जीविका के सभी संकुल संघों में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जीविका दीदियों और ग्रामीण परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में जीविका दीदियों के साथ ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों, सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध तथा जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लेकर समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने नशामुक्त बिहार के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ ली। ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने मानसिक दृढ़ता, राजयोग और व्यसनमुक्ति के सरल उपायों की जानकारी दी। ग्रामीण परिवारों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए यह अभियान 7 नवंबर 2026 तक जिले के विभिन्न संकुल संघों में जारी रहेगा।

जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जीविका दीदियां ग्रामीण समाज में बदलाव की महत्वपूर्ण वाहक हैं। उनके माध्यम से नशामुक्ति का संदेश हर घर और गांव तक पहुंचाया जाएगा। सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने अभियान की सराहना करते हुए विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *