Etawah News: जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

Etawah News: जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

 

थाना प्रभारी कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के निवासी शामिल

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवन्तनगर/इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेश किया।

 

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर निवासी जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव एवं ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया।

 

वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र स्थित खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने सभी 16 लोगों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया।

 

इस संबंध में थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *