ऑनररी डॉक्टरेट अवॉर्ड सेरेमनी 2026 का भव्य आयोजन, 150 से अधिक प्रतिभाओं को मिला सम्मान

ऑनररी डॉक्टरेट अवॉर्ड सेरेमनी 2026 का भव्य आयोजन, 150 से अधिक प्रतिभाओं को मिला सम्मान

रिपोर्ट TTN 24 NEWS

नई दिल्ली। वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के शालीमार बाग स्थित रॉयल पेपर बैंक्वेट में ऑनररी डॉक्टरेट अवॉर्ड सेरेमनी 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन नेहा ठाकुर और रितु दहिया के नेतृत्व में किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 150 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शोभा बॉलीवुड अभिनेता सुदेश बेरी तथा दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय भाटिया की विशेष उपस्थिति ने बढ़ाई। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों और समाज के प्रति योगदान की सराहना की। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली पूरी टीम के समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण समारोह बेहद सफल और यादगार रहा। ऑनररी डॉक्टरेट अवॉर्ड सेरेमनी 2026 ने प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को आगे बढ़ने के लिए एक प्रेरणादायक मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *