सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत गर्लफ्रेंड और उसके भाई को किया गिरफ्तार

सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत गर्लफ्रेंड और उसके भाई को किया गिरफ्तार

 

लोकेशन – शाहबाद डेरी

रिपोर्टर – मेनका तुषामड़

 

एंकर

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति समेत उसकी कथित गर्लफ्रेंड और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंध के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर महिला का गला दबाया और उसके सिर को दीवार से टकराया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

विस्तृत खबर

मामले की जांच के लिए शाहबाद डेयरी थाना पुलिस, SHO सुरेंद्र सिंह की टीम और स्पेशल स्टाफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। आउटर नॉर्थ जिले के DCP शोभित सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की तलाश में पांच राज्यों में छापेमारी की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश, वारदात में उनकी भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *