नई दिल्ली में सजा प्रेरणा का मंच, पूजा ए. पांडे की पुस्तक का भव्य लोकार्पण

दिल्ली से संवाददाता सागर की रिपोर्ट

 

नई दिल्ली में सजा प्रेरणा का मंच, पूजा ए. पांडे की पुस्तक का भव्य लोकार्पण

 

नई दिल्ली, अगस्त 2026: लाइफ कोच, मॉडल और इन्फ्लुएंसर पूजा ए. पांडे द्वारा लिखित प्रेरणादायक पुस्तक “अपनी महत्वाकांक्षाओं को पहचानें: उधार के सपनों से परे जीवन का निर्माण” का भव्य लोकार्पण नई दिल्ली स्थित एलायंस फ्रांसेस डी दिल्ली के एम.एल. भरतिया सभागार में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पूजा ए. पांडे और आलोक पांडे ने किया। पुस्तक के माध्यम से पूजा ए. पांडे ने लोगों को अपनी वास्तविक महत्वाकांक्षाओं, क्षमताओं और सपनों को पहचानने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में व्यक्तिगत विकास, आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और सफलता की यात्रा पर विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभिनेता एवं फिल्म फाइनेंसर यश अहलावत, WOG के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव नवनीत सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। पैनल में मेजर जनरल बिपिन बख्शी, बेला गुप्ता, गुरारची कौर कालरा, पूनम बिष्ट और शीना गांधी ने अपने विचार साझा किए।

विशिष्ट अतिथियों में महक डी. खन्ना और डॉ. अतुल भारद्वाज मौजूद रहे, जबकि रितु शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। गिफ्टिंग पार्टनर फिटनेस ड्राईफ्रूट्स के संस्थापक राहुल भी उपस्थित रहे।

पूजा ए. पांडे ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य लोगों को अपनी क्षमता पहचानने, अपने सपनों को महत्व देने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित करना है। समारोह ने आत्मविश्वास और अपने सपनों को नई दिशा देने का सकारात्मक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *