विनोद कुमार पाण्डेय
जिला एमसीबी छत्तीसगढ़ी
कार्तिक पूर्णिमा – तीन दिनों का सिरौली मेला प्रारंभ
आस्था भक्ति का अदभुत संगम- डॉ विनोद पांडेय
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर तथा उदलकछार रेलवे फाटक (राष्ट्रीय राजमार्ग 43) से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है सिरौली का प्रसिद्ध दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर जहां कार्तिक पूर्णिमा की अवसर पर तीन दिनों का मेला लगता है जिसमें जिले ही नहीं बल्कि आसपास के जिले के वह ग्रामीणजन बड़ी संख्या में आते हैं
प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के संबंध में इतिहासकार एवं पर्यटन व पुरातत्व के संघ के जिला समन्वयक डॉ विनोद पांडेय बताते हैं कि किवदंती व शोधार्थियों के अनुसार सिरौली के इस मंदिर के बारे में कथा है कि 1924-25 के पूर्व इस क्षेत्र में घनघोर जंगल था और ग्रामीणजन इस क्षेत्र में गाय भैंस चराने आते थे स्थानीय गोवाहिको द्वारा ज्ञात हुआ कि जंगल के अंदर नदी के किनारे जमीन में आधी गड़ी कोई दिव्य प्रतिमा है स्थानीय गौटिया के माध्यम से यह बात राजा तक पहुंची। राजा अपने सेवकों के साथ इस प्रतिमा को देखने आए यह स्थान सिरौली के नाम से ज्ञात हुआ । राजा के आदेश पर आसपास के पेड़ों को काटकर प्रतिमा को बाहर निकाल कर राजधानी बैकुंठपुर ले जाने का प्रयास किया गया । लेकिन कहा जाता है कि काफी गहराई तक खुदवाने के बाद भी हनुमान जी का दाहिना पैर का पता नहीं चला। कोरिया नरेश हताश होकर इस प्रतिमा के संबंध में विचार करने लगे। तभी उन्हें एक रात्रि स्वप्न आया की राजा तुझे जो भी करना है इसी स्थल पर करना है यही पूजा अर्चना करें इसे किसी अन्यत्र स्थान पर ना ले जाए तभी राजा ने यहा एक छोटा सा मंदिर बनवा कर पूजा अर्चना प्रारंभ करवाया, 1924-25 विक्रम संवत् 2016 संस्थापक स्वर्गीय रामानुज प्रताप सिंहदेव तत्कालीन रूलर के कोरिया बैकुंठपुर के अनुसार दक्षिणामुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया उसे समय संस्थापक मंत्र स्वर्गीय नीलकंठ शुक्ला जी महाराज थे तभी से राजा ने मेले का भी शुभारंभ किया। उसी समय से प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर प्रांगण में तीन दिनों का मेला लगता है। प्रारंभ में ग्रामीण लोग इस मेले में गाय,बैल बेचने- खरीदने व मिट्टी के बने खिलौने व बर्तन तथा खाना पीने की वस्तु सीमित मात्रा में बिक्री करने आते थे, धीरे-धीरे मेले का स्वरूप बढ़ने लगा, अब श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन तथा मन्नत मांगने वालो की भीड़ उमड़ती है यहा श्रद्धालुजनों द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया जाता है अब मेले प्रांगण में विशाल मेला लगता है। जिसमें झूले,खिलौने की दुकान, पूजा सामग्री, हस्तशिल्प, खानपान की दुकाने, कपड़े, मनिहारी सामान की दुकाने, बड़ी संख्या में लगती है जो वातावरण को खुशनुमा बना देती है।
धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति की गोद में बसा यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है मंदिर से मात्र 50-60 मीटर की दूरी पर हसदेव नदी कलकल बहती है जो इस स्थल को और भी अधिक पवित्र और दर्शनीय बनाती है यहां से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर उदलकछार जलप्रपात है जो अपनी श्वेत धारा से अनायास ही पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता है सिरौली का यह मेला धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि हमारी लोक- संस्कृति सामाजिक एकता और ऐतिहासिक चेतना का प्रतीक है।
