सीडीओ के निर्देश पर अपर जिला कृषि अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा

बहराइच से शिव कुमार वर्मा की रिपोर्ट

 

सीडीओ के निर्देश पर अपर जिला कृषि अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा

बहराइच। कृषक सेवा केंद्र टिकोरामोड़ के यहां सीडीओ के निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन व उपलब्ध खाद स्टॉक में खामियां उजागर हुई थीं। सीडीओ के निर्देश पर उपर जिला कृषि अधिकारी ने संचालक पर कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली देहात के टिकोरामोड़ में आईएफडीसी कृषक सेवा केंद्र का संचालन होता है। यहां पर 17 नवंबर को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने सहायक आयुक्त सहकारिता देवेंद्र कुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को उर्वरक बिक्री केंद्र पर यूरिया 87.75 एमटी व डीएपी 19 एमटी (मीट्रिक टन) उपलब्ध मिली, जबकि विक्रेता के पीओएस मशीन के स्टॉक में भिन्नता पाई गई। इससे प्रतीत हुआ कि अनियमित तरीके से पीओएस मशीन से उर्वरक खारिज कर उसकी कालाबाजारी की गई है।

इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए, जिस पर अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कोतवाली देहात में तहरीर दी। कोतवाल ददन सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व तहरीर मिलने पर केंद्र के संचालक महेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *