Etawah News: जसवंतनगर में खाते से पांच हजार रुपये निकले, छात्रा ने जताई धोखाधड़ी की आशंका खाते से पांच हजार रुपये निकले

Etawah News: जसवंतनगर में खाते से पांच हजार रुपये निकले, छात्रा ने जताई धोखाधड़ी की आशंका खाते से पांच हजार रुपये निकले

 

वजीफे के लिए खुलवाया था बैंक खाता, स्टेटमेंट में दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर व आधार विवरण लिंक मिलने का दावा

 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News

जसवंतनगर/इटावा। नगर निवासी एक छात्रा ने बैंक खाते से उसकी जानकारी के बिना करीब पांच हजार रुपये निकाले जाने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी की आशंका जताई है। छात्रा का कहना है कि खाते में उसके द्वारा जमा की गई रकम के साथ वजीफे की राशि भी आई थी, लेकिन बाद में खाते से करीब पांच हजार रुपये की निकासी हो गई। छात्रा के मुताबिक उसने यह रकम स्वयं नहीं निकाली।

 

नगर निवासी इफरानाज ने वजीफे की राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की जसवंतनगर शाखा में अपना खाता खुलवाया था। छात्रा के अनुसार उसने खाते में करीब 3,500 रुपये जमा किए थे। इसके अतिरिक्त वजीफे की राशि भी खाते में आई थी। कुछ समय बाद जब उसने खाते की जानकारी ली तो करीब पांच हजार रुपये की निकासी सामने आई।


छात्रा का आरोप है कि उसने बैंक शाखा में पहुंचकर खाते का स्टेटमेंट मांगा, लेकिन बैंक कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर स्टेटमेंट उपलब्ध कराने से मना कर दिया गया। इसके बाद छात्रा ने मामले की शिकायत जसवंतनगर थाना प्रभारी कमल भाटी से की।

 

थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिसकर्मी बैंक शाखा पहुंचे और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। छात्रा के मुताबिक स्टेटमेंट और खाते से जुड़ी जानकारी देखने पर उसमें किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा आधार संबंधी विवरण लिंक मिला। इसे लेकर छात्रा ने खाते से हुई रकम की निकासी में धोखाधड़ी की आशंका जताई है।

 

छात्रा ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर खाते से रकम निकाले जाने की वास्तविक स्थिति का पता लगाने तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता या धोखाधड़ी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फिलहाल मामले में बैंक खाते से हुई निकासी और दूसरे व्यक्ति के मोबाइल नंबर एवं आधार विवरण लिंक होने की शिकायत को लेकर जांच की आवश्यकता है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाते से रकम किस माध्यम से और किसके द्वारा निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *