दिल्ली से संवाददाता सागर सिंह की रिपोर्ट
दिल्ली में रागिनी मेकओवर के भव्य अवॉर्ड शो का आयोजन, रागिनी मेकओवर द्वारा ‘द बिगेस्ट मेकअप कार्निवल एंड अवॉर्ड शो 2026 – सीजन-2’ का भव्य आयोजन 24 अक्टूबर 2026 को पीरागढ़ी स्थित प्रेशियस फॉरएवर बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम के आयोजक हरीश खत्री रहे।
समारोह में लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री शिव्या पठानिया सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कुल 107 अवॉर्ड प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में दिल्ली की वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पंजाब की आलिया दूसरे और दीपिका तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को उनकी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लाइव मेकअप स्टेज, कलाकारों की प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण समारोह ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन को सफल बनाने में रागिनी मेकओवर, मेकअप आर्टिस्ट तनमय अग्रवाल और पंजाब की मेकअप आर्टिस्ट नैन्सी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
