श्रावण मास की कावड़ यात्रा पर एसडी ग्रुप के संस्थापक ने भंडारा का किया आयोजन।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई श्रावण मास के चतुर्थ रविवार कावड़ यात्रा के दौरान एसडी ग्रुप के संस्थापक एवं गौ गीता गंगा रक्षा मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्यामू द्विवेदी ने अपने पैतृक गांव तपनौर चौराहा पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें दूर-दूर से कावड़ यात्रा में निकल रहे ।

श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।सुप्रसिद्ध स्थान बाबा सुनासीर नाथ धाम में श्रावण मास को लेकर कावड़ यात्रा के दौरान मेहंदी घाट गंगा तट पर जल लेकर के बाबा सुनासीर नाथ पवित्र धाम पर जलाभिषेक कर नाचते गाते हुए अपने अपने निजी निवास पहुंचते हैं सैकड़ो की संख्या में कांवड़ियों की टोली बनाकर के बाबा से मनोकामना करते हैं जिसको लेकर जगह-जगह भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर आयोजक श्यामू द्विवेदी शिवाकांत दीक्षित अखिलेश कुमार प्रधान डी के , मदन पटेल विनीत पटेल प्रधान ईश्वरपुर सांईं सुभाष पाल सहित सैकड़ो की संख्या में कांवड़ियां श्रद्धालु उपस्थित रहे।
