TTN 24 संवाददाता सत्येंद्र कुमार मिश्रा कौशाम्बी
SLUG– 14 वर्षीय किशोर का बाग में मिला शव, गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका,
– यूपी के कौशाम्बी जिले में सैनी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ियामई गांव में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान छोटू पुत्र स्वर्गीय रामलखन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटू शनिवार शाम शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह अझुहा कॉलोनी के पास जंगल स्थित बाग में किशोर का शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर CO, ASP, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। किशोर के गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। फिलहाल किशोर की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
बाईट — ASP, अमिता सिंह, कौशांबी
