गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के थाना गौरेला पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और वन अधिकारी से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

स्लग- गिरफ्तारी

 

लोकेशन – गौरेला

रिपोर्टर हनु नायक

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के थाना गौरेला पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और वन अधिकारी से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मामला 24 अक्टूबर का है, जब वन विभाग के अधिकारी सूर्यकांत रात्रे सेमरहा गांव में सेमल की लकड़ी कटाई की जांच करने पहुंचे थे। जांच के बाद लौटते समय आरोपी रूद्र प्रसाद मांझी उर्फ रूदुर मांझी ने कार्रवाई को लेकर विवाद करते हुए कर्मचारी के साथ गाली-गलौज, जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग और मारपीट की। मारपीट में अधिकारी की वर्दी के बटन टूट गए और गर्दन में खरोंच आई।

 

रिपोर्ट पर थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 475/2026 धारा 296, 115(2), 121(1), 132 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को 16 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट का मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *