विनोद कुमार पाण्डेय
जिला एम सी बी छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का जिलास्तरीय प्रतियोगिता संपन्न ।
आज दिनांक 03/11/2026 को शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन किया गया।
इस जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में जिले के विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अपनी परियोजनाओं (Projects) का प्रस्तुतिकरण किया गया, बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता एवं अनुसंधान क्षमता का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके वैज्ञानिक समाधान खोजने तथा अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति रुचि जागृत करना था।
कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, स्वास्थ्य, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने तथा वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रायोजित किया जाता है । निर्णायक दल के सदस्यों द्वारा सभी बाल वैज्ञानिकों के शोध कार्य का परीक्षण कर राज्य स्तर हेतु पांच उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन किया गया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक श्री कौशिक भद्रा जी एवं आयोजन संस्था के प्राचार्य श्री अमृतलाल गुप्ता जी के कर कमलों से उत्कृष्ट परियोजनाओं के प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों मार्गदर्शक शिक्षकों निर्णायक एवं आयोजक दल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया निर्णायक दल में डा ऋचा श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर श्रीमती रंजना सिंह व्याख्याता केंद्रीय विद्यालय श्रीमती जिज्ञासा दुबे श्रीमती पुष्पा पैकरा कमल डड़सेना नारेन्द्र प्रसाद दुबे वीरेंद्र कुमार जायसवाल जी उपस्थित रहे जिले के एकेडमिक समन्वयक राजेश पाण्डेय जी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया कार्यक्रम में श्री विनय तिवारी जी ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया
बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए सहायक संचालक श्री कौशिक भद्रा जी बताया कि किस प्रकार हम अपने आसपास दिखने वाली वस्तु एवं घटनाओं को लाभदायक बनाने के लिए ऐसी नवीन वस्तु का निर्माण कर राष्ट्र हित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं श्रीमती रंजना सिंह ने अपने उद्बोधन में बाल वैज्ञानिकों को शोध कार्य को परिमार्जित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किया श्री अमृतलाल गुप्ता जी ने बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सोच ही मनुष्य को जिज्ञासू बनाती है और जिज्ञासा अनुसार कार्य की सफलता ही नवाचार है राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता जिला समन्वयक हरिकान्त अग्निहोत्री के समन्वयन में सम्पन्न हुई।
