हेडिंग: बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक, आपत्तियों पर हुई विस्तृत समीक्षा
पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के डीएम ईशा प्रिया ने दिए निर्देश
इसरार अहमद, जिला संवाददाता
अम्बेडकरनगर। वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में जिला स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित मानकों एवं अर्हताओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता की गुंजाइश न रहे। साथ ही निर्धारित नियमों के अनुसार सभी पहलुओं की जांच करते हुए परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार करने पर जोर दिया गया।
