सेवा संकल्प अभियान का आगाज, विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ेंगे नागरिक

इसरार अहमद जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर

 

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ेंगे नागरिक

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन नीतिगत सुधारों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

 

अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में किए गए नीतिगत सुधारों जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से विकासखंड भियांव में गुरुवार से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उनके प्रभावों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।एडीओ पंचायत फिरदौस आलम ने जगरदेव बाबा के पास तमसा नदी तट पर पहुंचकर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने बताया कि अभियान के तहत केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए बदलावों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सामने रखा जाएगा।

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके लिए घाटों, मंदिरों और पंचायत भवनों सहित सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर उन्हें स्वच्छ बनाया जा रहा है।जगरदेव बाबा के पास तमसा नदी तट पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जहां दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों, पार्कों तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस दौरान नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा।अभियान के तहत विकासखंड में बहुउद्देशीय सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे। इनमें पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।इसी क्रम में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों पर मानव समूह एवं रंगोली के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्रीय प्रतीकों को प्रदर्शित किया जाएगा।अभियान का समापन 17 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों की सहभागिता में किया जाएगा। इस अवसर पर ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प के साथ अभियान का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *