अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत ।
ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत सूचना पर पहुंची डायल 112 घायल को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी मल्लावा लाई डॉक्टर ने किया मृत घोषित।
जानकारी के अनुसार विमलेश उर्फ मुरारी पुत्र फूलचंद उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम दुर्गा पुरवा मजरा करवा देर रात शुक्लापुर शराब ठेका के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल विमलेश को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी मल्लावां अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने युवक को मृतृ घोषित कर दिया उप निरीक्षक श्याम नारायण ने बताया कि रात्रि में डेड बॉडी का कोई बारिश न होने के कारण उसे हरदोई भेजा गया और मृतक के निशान देही के लिए जानकारी की गई सुबह मालूम हुआ कि मृतक दुर्गा पुरवा विमलेश उर्फ मुरारी पुत्र फूलचंद के रूप में पहचान हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था बड़ा भाई परशुराम कमलेश पुत्र गण फूलचंद मृतक तीसरे नंबर का था मृतक के एक पुत्री जिसका नाम कोमल है मृत्यु की सूचना परिजनों को जैसे ही प्राप्त हुई घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की सीसीटीवी द्वारा फुटेज तलाश की जा रही है तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
