फतेहपुर में सपा कार्यालय पर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, जिला अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

फतेहपुर में सपा कार्यालय पर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, जिला अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

 

कई लोगों ने थामा सपा का दामन, सईद खान को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दी गई बधाई

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को फतेहपुर स्थित पार्टी कार्यालय में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की अलग-अलग रियासतों को एकजुट कर भारत की राजनीतिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उन्होंने किसानों के हितों के लिए किए गए आंदोलनों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हीरालाल निषाद, राम नारायण निषाद एवं सईद खान का जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं सईद खान को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी।

कार्यक्रम में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, संतोष द्विवेदी, राम शरण यादव, वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, बीना पटेल, कमलेश निषाद, लीलावती, राम कृपाल सोनकर, गणेश वर्मा, बाबू सिंह कुशवाहा, एडवोकेट जगदीश सिंह, शमीम अहमद, सुशील पटेल दोषी, डॉ. राम नरेश पटेल, अरुणेश पांडेय, अनिरुद्ध यादव, मनोज यादव, सुहैल खान हेमू, शिव सिंह यादव, मोइन खान, डीजी कुशवाहा, एडवोकेट संदीप श्रीमाली, सोनू वर्मा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, केपी यादव, धर्मपाल पटेल, ब्रजेंद्र यादव भोला, ज्ञान सिंह, गार्गीदीन बाजपेयी, हीरालाल साहू, रईस खान, असरार अहमद, हाजी सिराज, राम गुलाम जाटव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *