Etawah News: जसवंतनगर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज, भक्ति कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर। नगर में गणपति बप्पा मोरया की धूम मची हुई है। नगर के कैस्तविकास कॉलोनी में भगवान गणेश जी की भव्य प्रतिमा विराजमान की गई है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों से कॉलोनी सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
युवा श्रद्धालुओं द्वारा प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की सुंदर एवं सुसज्जित प्रतिमा स्थापित कर विधिवत श्रृंगार, पूजन एवं भोग लगाया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नगरवासी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान गणेश की आरती एवं भक्ति में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
गणेश उत्सव के आयोजन में संजय कुमार, डॉ. नवीन धनगर, शिक्षक रवि कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, गौरव कुमार, अरुण गुप्ता, सोनू यादव, रवि गुप्ता, वीरू कुमार, विशाल कुमार, देवराज, आदित्य पाल सहित अनेक श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

दो दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव पहुँचे नगर के व्यवसायी विवेक जैन, चेतन जैन, मनोज पत्रकार सहित कई ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग गणपति पंडाल पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की आरती एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।
