Etawah News: जसवंतनगर में विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, बदायूँ सांसद अंकुर यादव ने उतारी आरती 

Etawah News: जसवंतनगर में विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, बदायूँ सांसद अंकुर यादव ने उतारी आरती

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर/इटावा। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार शाम जसवंतनगर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ बदायूं सांसद आदित्य यादव ने फीता काटकर तथा भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारकर किया। इसके बाद शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों, जयकारों और धार्मिक उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, भगवान भोलेनाथ, मां सरस्वती, नंदी महाराज, भगवान गणेश तथा शिव-पार्वती सहित आधा दर्जन से अधिक आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल थीं। झांकियों को देखने के लिए कस्बे के विभिन्न बाजारों और मार्गों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर धार्मिक झांकियों के दर्शन करते नजर आए।

शोभायात्रा जसवंतनगर के रामलीला तिराहा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड चौराहा, पालिका बाजार, श्रीकृष्णा बाजार, बड़ा बाजार, सदर बाजार, छोटा चौराहा और सिरसा नदी पुल होते हुए लुधपुरा चौराहे पहुंची। इसके बाद रेल मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर शोभायात्रा का विधिवत समापन किया गया।

शोभायात्रा के पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। धार्मिक जयकारों से कस्बे का वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

समिति अध्यक्ष सुमित शर्मा ‘अज्जू’ ने शोभायात्रा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले नगर के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

*समिति पदाधिकारियों का रहा महत्वपूर्ण योगदान*

शोभायात्रा के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष सुमित अज्जू शर्मा, महामंत्री उमाशंकर शर्मा, संरक्षक राम गोपाल झा, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सेक्टर प्रभारी सुभाष गुप्ता, ठा. अजेंद्र गौर, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ सोनू यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी समीम, रामप्रकाश शर्मा दीवान, रशीद सिद्दीकी, राजपाल यादव, खन्ना यादव, रामवीर यादव, गोपाल गुप्ता, राजकुमार, उमाशंकर, शेषाबिंदु शर्मा, नंदू शर्मा लाला, महानंद शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, ओम भगवान शर्मा, मनीष शर्मा, राम बहादुर, रामकृष्ण, पंकज, कुलदीप, राम कुमार, सर्वेश शर्मा, चंदन, सत्यप्रकाश, डॉ. मुकेश, राहुल, शिवराम, पुष्पेंद्र शर्मा, डब्लू शर्मा, आमोद शर्मा, पप्पू, मनोज शर्मा, विनय, पवन, ऋषि, दीपक, शिवम यादव, नाजिम, यादवेंद्र, जोनी यादव और कृष्णा सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा।

समिति पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, नगरवासियों, सामाजिक संगठनों तथा जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

*सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही मुस्तैद*

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान कस्बा प्रभारी हेमन्त कुमार, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, यशवीर तोमर, शुभम वर्मा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग रहा। नगर पालिका परिषद की ओर से चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार के निर्देश पर शोभायात्रा के मार्ग में विशेष सफाई व्यवस्था भी कराई गई।

 

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा कस्बा भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *