प्रशांत अवस्थी बने युवा पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के छः ग के प्रदेश संगठन सचिव।
कवर्धा/ युवा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) के संगठनात्मक विस्तार और पत्रकार हित में संगठन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से श्री प्रशांत अवस्थी (पिता: श्री मनमोहन अवस्थी, निवासी: कवर्धा) को प्रदेश संगठन सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रशांत अवस्थी की पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्ठा, कार्यकुशलता और उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) श्री हनु नायक द्वारा यह नियुक्ति पत्र तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए जारी किया गया है।
नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव श्री प्रशांत अवस्थी को बधाई देते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि वे समिति के नियमों का पूर्ण निष्ठा से पालन करते हुए पत्रकारों के हित, उनकी सुरक्षा तथा संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे।
