सागर (मध्यप्रदेश)
लालसाहब लोधी
9981740001
देवरी में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर।
बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत बाइक के उढ़े परखच्चे।
सागर —देवरी में नेशनल हाईवे-44 बायपास पर तेज रफ्तार काले रंग की एक्सयूवी की टक्कर से बाइक सवार 48 वर्षीय अब्दुल खान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे संजय नगर के पास दतला टोला मार्ग के कट पॉइंट पर हुआ। सागर की ओर से आ रही एक्सयूवी क्रमांक CG 04 QE 5677 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और अब्दुल खान करीब 20 फीट दूर जा गिरे। गंभीर हालत में उन्हें देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं घटना के बाद तमाम ग्रामीणों ने भाजपा कार्यक्रम में शामिल होने गए सांसद राहुल सिंह लोधी को एक ज्ञापन सौंप कर उक्त स्थान पर अंडरपास बनाए जाने की मांग की है वहीं सांसद राहुल सिंह ने अंडरपास बनवाने के लिए आश्वासन दिया है।
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कट पॉइंट पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां अंडरपास नहीं होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करना पड़ता है। उन्होंने शासन-प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जल्द अंडरपास निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
बाइट – नगरपालिका उपाध्यक्ष नईमउद्दीन खान देवरी
बाइट –कलू खान संजयनगर
