लोकेशन सिहोर
संवाद दाता प्रवीण यादव
*अवैध शराब के विरुद्ध सीहोर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
1.भोपाल से गुजरात जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा ।
2.ट्रक में करीब 325 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी बाजार मूल्य करीब 41 लाख रुपए है।
3. कोतवाली पुलिस द्वारा बिलकिसगंज- झागरिया रोड पर ग्राम बरखेड़ी के पास पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी लगाकर ट्रक पकड़ा।
4. चालक और क्लीनर को दबोचा।
5. पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक को दो पार्टीशन में बांट रखा था जिसका बाहरी खाली हिस्से में सीमेंट बिखेर रखी थी जबकि अंदर वाले हिस्से में एक छोटा गेट जो की नट बोल्ट से कसा हुआ था के अंदर शराब भर रखी थी।
6. मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस को अंदर वाले कंपार्टमेंट का पता चलने पर की गई कार्यवाही।
*घटना विवरणः-* दिनांक 20 -21अगस्त की दरमियानी रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि भोपाल की ओर से एक ट्रक जिसका नंबर 2140 है जिसमें अवैध शराब भरी हुई है जो गुजरात जा रही है । सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाने पर तत्काल टीम तैयार कर घेराबंदी हेतु रवाना की गई उक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताएं नंबर के ट्रक क्रमांक MP 09 HG 2140 को घेराबंदी कर ग्राम बरखेड़ी के पास पेट्रोल पंप के सामने रोका गया ट्रक चालक व क्लीनर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ट्रक को चेक करने पर ट्रक का पिछला हिस्सा खाली था जिसमें सीमेंट बिखरी हुई थी चालक व क्लीनर से सख्ती से पूछताछ करने उनके द्वारा ट्रक के अगले हिस्से में बने कंपार्टमेंट के दरवाजे को जो की नट बोल्ट से कसा हुआ था को खोलकर दिखाया जिसमें शराब भरी हुई थी जिनसे शराब के संबंध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज होना नहीं बताया। शराब के बारे में पूछने पर MD व्हिस्की एवं RS की करीब सवा तीन सो पेटी होना बताया जिसे गुजरात ले जाना था, जिसे उपस्थित स्टाफ की मदद से ट्रक के खाली हिस्से में रखकर गिनने पर कुल 325 पेटी अंग्रेजी शराब जिसकी खुदरा बाजार मूल्य करीब 41 लाख रुपए की होना पाया। उक्त शराब के संबंध में कोई दस्तावेज न होने से आरोपियों का कृत्य धारा 34 ( 2)आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध होने से उक्त शराब को विधिवत जप्त कब्जा पुलिस लेकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक607/2026 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
*निर्देशन एवं मार्गदर्शनः* – जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों को अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा आदि अवैध गतिविधियों की विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदन शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव के नेतृत्व me थाना स्तर पर टीम गठित कर जुआ ,सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ , आदि अवैध गतिविधियों विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
*पुलिस की कार्यवाही* :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम लगाकर मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब ले जा रहे ट्रक चालक व क्लीनर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है जिसका सभी पहलू पर बारीकी से जांच किया जा रही है।
*पकड़े गए आरोपी*-
1. बबलू चौहान पिता ठाकुर सिंह चौहान उम्र 24 साल निवास इंदिरा कॉलोनी जोबट जिला अलीराजपुर
2. सिकंदर मंडलोई पिता अजय मंडलोई उम्र 33 वर्ष निवासी तडवी फालिया जोबट अलीराजपुरं *विशेष जानकारी* आरोपियों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक की बॉडी को दो पोर्शन में बना रखा था जिसका पिछला बाहरी हिस्सा बड़ा होकर खाली था जिसमें सीमेंट बिक्री हुई थी जिसके पीछे आरोपियों का उद्देश्य पुलिस को चकमा देकर ट्रक को खाली दिखाना था जबकि दूसरे पोर्शन जो की ट्रक के केबिन से सटा हुआ था जो पिछले पोर्शन से छोटा था जिसमें लोहे का गेट लगा था में शराब भर रखी थी।
*पुलिस टीम-* थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह पवार, प्रधान रक्षक मनोज वर्मा,आर. जितेंद्र सिंह परमार, आरक्षक जितेंद्र चंद्रवंशी , आरक्षक चेतन चौहान , आरक्षण विवेकसिंह दांगी, आरक्षक नरेंद्र सिंह जाट, आरक्षक चालक विष्णु भगवान ठाकुर आदि
