लोकेशन/सीहोर/स्टेट हैड संतोष पाल
बाढ़ प्रभावित ईलाके मे पुलिस की जीवन रक्षक भूमिका
दिनांक 09-10 अगस्त 2026 को मध्य रात्री मे हुई भारी बारिश के चलते थाना अहमदपुर के कई गांवो मे जलभरव व बाढ की स्थिति निर्मित हो गयी। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गयी तथा उनके मार्गदर्शन में अहमदपुर पुलिस द्वारा तत्परता से ग्राम भीलाखेड़ा एंव ग्राम गोपालपुरा मे दो परिवारो के कुल 15 लोगो को जिनमे 07 बच्चे शामिल थे जो पूरी तरह बाड़ प्रभावित ईलाके मे फसे हुऐ थे जिन्हे पुलिस की सूझबूझता एंव तत्परता से सफल रेस्केयू कर सकुशल पानी से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया एंव ग्राम चरनाल,करलत पठार,गोपालपुर,बरखेड़ा हसन एंव ग्राम चांदबड़ जागीर मे पानी पुल से उपर जाने से इन गांवो का मुख्यालय एंव मेन रोड से आवागमन प्रभावित होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ पुलिस के द्वारा ग्राम सरपंच,ग्राम कोटवार एंव ग्राम के लोगो से समन्वय स्थापित कर बाढ से बचाब संबंधित उचित व्यवस्था की गयी।
सराहनीय कार्य :- निरीक्षक रमन सिहं ठाकुर,
उप निरी. पुष्पेन्द्र सिंह यादव ,सउनि सुरेन्द्र सिंह सिकरवार ,प्र.आर. 597 राजेश मालवीय प्र.आर.412 अजयप्रताप सिंह,आर.282 रवि कुशवाह, आर. 274 विकास मेहर, म.आर. 61 बैशाली सै. 184 कुमेर सिंह , सै. 397 बलराम सै. 309 कृष्णपाल सिंह
