शीतला माता मंदिर में दीपक जलाकर मनाई दीपावली सुख-समृद्धि की कामना

इसरार अहमद जिला संवाददाता

 

 

शीतला माता मंदिर में दीपक जलाकर मनाई दीपावली सुख-समृद्धि की कामना

 

अंबेडकरनगर। दीपावली के पावन पर्व पर रविवार को जलालपुर नगर के श्री शीतला माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दीपक जलाए गए। रात्रि में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई।

माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विकाश कुमार निषाद ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि माँ लक्ष्मी की कृपा और भगवान गणेश के आशीर्वाद का पावन पर्व है।

श्री शीतला माता मंदिर में दीपक जलाकर माँ से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *