एसडीएम व आबकारी निरीक्षक ने शराब की स्टॉक का लिया जायजा

बहराइच शिव कुमार वर्मा की रिपोर्ट

बहराइच -: एसडीएम व आबकारी निरीक्षक ने शराब की स्टॉक का लिया जायजा,,,,

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर राजस्व पुलिस व आबकारी टीम ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। मौके पर स्टाक का सत्यापन किया। दुकान के आसपास गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक डा. समता सरोज व हरदी पुलिस की संयुक्त टीम ने राजी चौराहा व महराजगंज कस्बा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। दुकानों में स्टॉक का सत्यापन किया गया। कैमरा ऑन मिला व बिक्री की दर सही मिली।महराजगंज में दुकान के आसपास गंदगी मिलने पर जुर्माने की चेतावनी जारी की। एसडीएम ने नियम के अनुरूप शराब की बिक्री की जाने के निर्देश दिए। कहा कि नकली या अधोमानक शराब की बिक्री पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *