Etawah News: जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पर अड़े आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता, एसडीएम न्यायिक ने लिया 24 सूत्रीय ज्ञापन
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
इटावा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर गुरुवार को इटावा कचहरी परिसर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, आरक्षण तथा वंचित वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उचित भागीदारी समेत विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए राष्ट्रपति के नाम 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

धरने के दौरान कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। इसको लेकर काफी देर तक कचहरी परिसर में कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। बाद में एसडीएम न्यायिक श्वेता मिश्रा मौके पर पहुंचीं और पार्टी पदाधिकारियों से 24 सूत्रीय ज्ञापन प्राप्त किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, जिलाध्यक्ष सुंदरम बौद्ध, मंडल संयोजक वॉलंटियर फोर्स लकी जाटव, विधानसभा प्रभारी भरथना विक्की कठेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी मोहित गौतम, पूर्व प्रभारी गौरव आजाद, पूर्व नेता सुबोध गौतम और नेता अतुल आजाद ने अपने विचार रखे।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक न्याय, आरक्षण और विभिन्न वर्गों की उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आजाद समाज पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। उनका कहना था कि वंचित एवं पिछड़े वर्गों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों के अनुरूप शिक्षा, रोजगार, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अवसर एवं प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि 24 सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से विभिन्न मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष अर्पित आजाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डिंपल चक, जिला संयोजक भीम आर्मी मनीषा, युवा मोर्चा जिला संयोजक सुधीर आजाद, किसान मोर्चा जिला संयोजक राजीव यादव, जिला प्रभारी मोहित गौतम, पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, मंडल सहसंयोजक अतुल गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व प्रभारी मोहम्मद आमीन भाई, हाजी शकील अहमद, आशिफ अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को उठाया। एसडीएम न्यायिक द्वारा ज्ञापन लिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।
