पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने DM से लगाई गुहार, कब्जा हटवाने और जांच के बाद कार्रवाई की मांग

सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी

 

*पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने DM से लगाई गुहार*

 

*कब्जा हटवाने और जांच के बाद कार्रवाई की मांग*

 

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में पट्टे की जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी रमेश चन्द्र ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटवाने और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 

रमेश चन्द्र के मुताबिक उनके पिता स्व. रामशंकर, चाचा और बाबा के नाम आबादी के अंदर मकान बनाने के लिए पट्टे आवंटित किए गए थे। आरोप है कि गांव के ही सोनू पुत्र स्व. गुलाम, राम प्रसाद पुत्र स्व. विजयी और राममिलन पुत्र स्व. मुरली ने उक्त पट्टे की जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जा कर लिया है।

पीड़ित का आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर संबंधित लोग विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।

रमेश चन्द्र ने प्रशासन से कथित कब्जे की जांच कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और पट्टे की जमीन को कब्जामुक्त कराकर उन्हें दिलाए जाने की मांग की है। अब मामले में प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *