उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए

➡️➡️मोहन मेहरोत्रा➡️➡️

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही है। ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने के सरकार के संकल्प की पूर्ति करें। इसके अनुरूप हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

हर पीड़ित से मिले मुख्यमंत्री

‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है।

निर्बल को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा करने वाले, निर्बल लोगों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद से निस्तारण कराने का प्रयत्न करें। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए हर पीड़ित की मदद की जाए। जो लोग किन्हीं कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए।

सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा

जनता दर्शन में मां के साथ आए एक बच्चे से मुख्यमंत्री ने अपनत्व के साथ बातचीत की, इस पर मासूम मुस्कुराने लगा। मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट दी तो खिलखिलाकर उसने तुरंत चॉकलेट ले ली। मुख्यमंत्री व बच्चे के बीच अत्यंत आत्मीय वार्तालाप सुनकर वहां मौजूद सभी लोग आनंदित हो उठे।

➡️अब तक के खास समाचार ➡️

 

➡️लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी बधाई, महर्षि वाल्मीकि मानवता के महान मार्गदर्शक- सीएम, ‘भारतीय संस्कृति के महान प्रेरणास्रोत हैं महर्षि वाल्मीकि’, रामायण से सत्य, धर्म, मर्यादा का संदेश- सीएम योगी, भेदभाव रहित समाज बनाने का संकल्प लें युवा-मुख्यमंत्री, ‘निषादराज गुह को श्रीराम ने बनाया था आत्मीय मित्र’, सम्मान, समानता का भाव समाज को जोड़ता है- मुख्यमंत्री, ‘महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चल रही यूपी सरकार’, ‘वाल्मीकि जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की पहल’, ‘चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि के साधना स्थल का होगा विकास’, ‘अयोध्या एयरपोर्ट को महर्षि वाल्मीकि का नाम देकर सम्मान’, ‘वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश सम्मान का प्रतीक’, वनटांगिया गांवों को मिला राजस्व ग्राम का दर्जा- सीएम योगी, ‘समरसता, समानता, सामाजिक न्याय से बनेगा आदर्श समाज’

 

➡️लखनऊ: मुख्यमंत्री आज GCC समिट का उद्घाटन करेंगे, शाम 4 बजे होटल सेंट्रम में होगा कार्यक्रम, 5 निवेशकों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी होंगे, 1 दर्जन से अधिक MoU पर हस्ताक्षर होंगे।

 

➡️बाराबंकी: रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी पर FIR, दूसरी पत्नी ने लखनऊ में केस दर्ज कराया है, धोखे से शादी करने, बंधक बनाने का आरोप, बेटे की हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया, BJP नेता संजय ने बताया राजनीतिक साजिश।

 

➡️बागपत: हरियाणवी यूट्यूबर हर्ष चिकारा से जुड़ी खबर, हर्ष को बागपत की रमाला पुलिस ने रोका, बामनोली गांव जा रहे थे यूट्यूबर हर्ष चिकारा, सोशल मीडिया पर चैलेंज देकर जा रहे थे, ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने रोका, सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे थे चिकारा, पुलिस टीम ने समझा-बुझाकर वापस भेजा, पिंकी चौधरी विवाद में आ रहे थे बागपत, थाने में बातचीत के बाद वापस लौट गए।

 

➡️झांसी: पांच सेकेंड में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मौत का लाइव वीडियो CCTV में कैद, पति के साथ होटल आई थी नवविवाहिता, दो महीने पहले हुई थी दोनों की शादी, परिजनों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति होगी साफ, सीपरी थाना क्षेत्र के होटल ऋषभ का मामला।

 

➡️गोंडा: लेनदेन में अभद्रता, उंगली तोड़ने का आरोप, बेटे को लेकर विपक्षी के घर गई थी महिला, बेटे को लेकर माफी मांगने गई थी महिला, बीच-बचाव के दौरान दोनों पक्षों में हुई हाथापाई, फैजाबाद बाइपास रोड मुन्नन खां चौराहे का मामला।

 

➡️लखनऊ: मतदाता सूची में नाम में गड़बड़ी मामला, ‘राम ने शर्मा को मारा’ पर बोला चुनाव आयोग, राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा- EC, ‘नहीं तो सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता’, गलती होते समय भी जाति का भेदभाव नहीं- EC, हमारे द्वारा गलती किया जाना स्वीकार है- EC।

 

➡️आगरा: पुलिस चौकी में युवक की दबंगई, युवक की दबंगई का वीडियो वायरल, अभद्रता, गाली-गलौज करने का आरोप, टेम्पो और बाइक विवाद में पहुंचा था, ट्रांस यमुना की टेढ़ी बगिया चौकी का मामला।

 

➡️कानपुर: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक अर्सलान गंभीर घायल, हादसे में कार और बाइक के उड़े परखच्चे, कार चालक समेत दो युवक हिरासत में, कार चालक के नशे में होने का आरोप, ग्वालटोली थाना पुलिस जांच में जुटी।

 

➡️हल्द्वानी: कुमाऊं द्वार महोत्सव में पहुंचे CM धामी, उत्तराखंडी लोक कलाकारों का किया सम्मान, प्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर भी पहुंचीं, मैथिली ने अपने भजनों, गीतों से बांधा समां।

 

➡️प्रयागराज: यूपी चुनाव को लेकर पार्टियों की बढ़ी सक्रियता, आज प्रयागराज में आसपा का बूथ सम्मेलन, चंद्रशेखर आज फूलपुर में बूथ सम्मेलन करेंगे, फूलपुर से घोषित प्रत्याशी के लिए जनसभा भी, शाहिद अख्तर खान के समर्थन में जनसभा करेंगे।

 

➡️बरेली: दबंगों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, सामान ढुलवाने के बहाने बुलाकर पीटा, लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट किया, बारादरी थाना इलाके का पूरा मामला।

 

➡️सोनभद्र: ठगी की ट्रेनिंग लेकर बनाया खुद का गिरोह, सत्य सनातन ट्रस्ट बनाकर 11 करोड़ की ठगी, 9 महीने में 8 राज्यों में 11 करोड़ की ठगी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक के लोगों से ठगी, यूपी, असम, मध्य प्रदेश के लोगों से ठगी, पश्चिम बंगाल, राजस्थान के लोग भी ठगे गए, आरोपियों ने पटना में ठगी करने की ट्रेनिंग ली, 2.37 करोड़ रुपए सत्य सनातन ट्रस्ट में आए, बाकी रकम ठगों ने अलग-अलग खातों में ली, हरिकेश पांडेय समेत 3 लोग अरेस्ट किए गए।

 

➡️देहरादून: 2027 चुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, BJP घर-घर पहुंचाएगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, संगठनात्मक बैठक में बनी आगे की रणनीति, केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी, भाजपा नेता विनय गोयल ने दी जानकारी।

 

➡️दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में 7 लाख के जेवर चोरी, विनोद नगर इलाके में चोरी की वारदात, ग्राहक बनकर दुकान में आया था चोर, CCTV कैमरे में चोरी की वारदात कैद।

 

➡️गोरखपुर: बाइक से धक्का देकर महिला की हत्या, दबंगों ने महिला को धक्का देकर गिराया, बाइक से गिरने से महिला की हुई मौत, सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे दंपति, मीरा पांडेय के रूप में मृतका की पहचान, बेलीपार के भरवल के पास की वारदात।

 

➡️फिरोजाबाद: कार द्वारा लोगों को टक्कर मारने का मामला, विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को मारी थी टक्कर, हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या हुई 5, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर कोहराम, थाना नसीरपुर क्षेत्र में हुआ अंतिम संस्कार।

 

➡️मथुरा: महिलाओं को पति के खिलाफ भड़काकर धोखाधड़ी, दोस्ती कर ठगने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार, एक महिला को डराकर 30 लाख के जेवर हड़प लिए, महिला से कहा- भाई, पति तुम्हें मारना चाहते हैं, फोन कर महिला को परिचित बताकर दोस्ती की, लोकेंद्र को अरेस्ट कर पुलिस ने जेवर बरामद किए, आरोपी ने महाराष्ट्र में भी 10 महिलाओं से ठगी की, सोशल मीडिया के जरिए शिकार तलाशता था ठग, महिलाओं को भड़काकर अविश्वास पैदा करता था, सोशल मीडिया से ही पति की डिटेल निकालता था।

 

➡️लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता, 1 बजे सपा कार्यालय में PC करेंगे अखिलेश।

 

➡️दिल्ली: 12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज, संसद भवन परिसर में संसदीय सम्मेलन, PM मोदी इस सम्मेलन में शामिल होंगे, प्रतिनिधिमंडल के नेताओं से मिलेंगे PM, लोकसभा अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

 

➡️सीतापुर: पेड़ पर लटकता मिला साधु का शव, गांव के बाहर कुटिया में रहता था साधु, साधु का शव मिलने से गांव में सनसनी, इमलिया सुल्तानपुर इलाके का मामला।

 

➡️लखीमपुर: वन्यजीवों का शिकार करने वाले शिकारी फरार, करंट लगाकर शिकार करने वाले पकड़ से दूर, महेशपुर वनरेंज में जानवरों को लगाया था करंट।

 

➡️अमरोहा: जेएस डिग्री कॉलेज के बाहर से बाइक चोरी, बेटे के एडमिशन को आए पिता की बाइक चोरी, अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला।

 

➡️सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत, ड्यूटी कर लौट रहा PRD जवान हुआ घायल, हादसे में राकेश और रमेश की दर्दनाक मौत, लहरपुर कोतवाली इलाके में दर्दनाक हादसा।

 

➡️सहारनपुर: दूल्हे ने हेलीकॉप्टर से निकाली अनोखी बारात, बचपन का सपना पूरा करने निकला था दूल्हा, दूल्हा मो. सालिम हेलीकॉप्टर से आया ससुराल, देहात कोतवाली के बीजोपुरा में निकाह हुआ, 20 किमी का सफर हेलीकॉप्टर से तय किया, हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई गांव में चर्चित।

 

➡️लखनऊ: आज समाजवादी पार्टी में बड़ी ज्वाइनिंग, सेवानिवृत्त IAS राम बहादुर पासी आज ज्वाइन करेंगे सपा, मायावती के करीबी रहे हैं सेवानिवृत्त IAS राम बहादुर, बहुजन पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, बसपा के एक और नेता भी आज ज्वाइन करेंगे सपा, दारा सिंह प्रजापति भी ज्वाइन करेंगे समाजवादी पार्टी

 

➡️दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आज होगा प्रदर्शन, भाजपा का मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्रदर्शन

 

➡️लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में आज अवकाश घोषित, वाल्मीकि जयंती पर LU में आज रहेगी छुट्टी

 

➡️दिल्ली: दिल्ली में आज LPG वितरकों का बड़ा प्रदर्शन, 6 मांगों को लेकर शाहदरा में जुटेंगे वितरक, PNG की अनिवार्यता खत्म करने की भी मांग

 

➡️लखनऊ: UP में वाल्मीकि जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आज यूपी में सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी, आज यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

 

➡️फिरोजाबाद: भाकियू भानू का धरना प्रदर्शन, नारखी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, आज फिर से होगा धरना, थाना नारखी परिसर में दिया था धरना

 

➡️लखनऊ: आज कानपुर नगर के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे, वाल्मीकि जयंती पर बिठूर में होगा भव्य कार्यक्रम, योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे सीएम, कानपुर नगर के विकास को मिलेगी नई गति, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, अन्य रहेंगे मौजूद

 

➡️फतेहपुर: स्कूटी और साइकिल में जोरदार भिड़ंत, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर, बकेवर थाना क्षेत्र के पास हुआ हादसा

 

➡️बरेली: डिलीवरी बॉय संजय हत्याकांड में कार्रवाई, वांछित अभियुक्त राधे गुज्जर से मुठभेड़, मुठभेड़ में राधे गुज्जर के पैर में लगी गोली, कब्जे से तमंचा, दो कारतूस हुए बरामद, मौके से कृष्णा, राहुल और धीरज गिरफ्तार, रामगंगा नदी किनारे मंदिर के पास हुई मुठभेड़

 

➡️बस्ती: कोतवाली के पास बोरे में मिला बुजुर्ग, बोरे में अचेत अवस्था में मिला बुजुर्ग, सड़क किनारे पड़े बोरे को कुत्तों ने नोचा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, बुजुर्ग को बोरे में भरकर फेंकने की आशंका, कोतवाली क्षेत्र के अर्बन बैंक के पास की घटना

 

➡️दिल्ली: मिलन गार्डन में पुरानी इमारत का हिस्सा ढहा, इमारत पर बन रहा था अतिरिक्त फ्लोर, हादसे के बाद मौके पर मचा हड़कंप, NDRF की टीम मौके पर तैनात, मलबा हटाने का काम लगातार जारी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

 

➡️दिल्ली: दिल्ली के जामिया मामले में बड़ी खबर, सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज, बिना अनुमति कैंपस में प्रवेश का आरोप, यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर कार्रवाई, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे थे सांसद, जामिया कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन जारी, छात्र संघ की बहाली की मांग, अनुशासनात्मक कार्रवाई रद्द करने की मांग

 

➡️लखनऊ: श्रद्धालु बनकर मंदिर पहुंची महिला ने की चोरी, मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र चोरी किया, मूर्ति की नथ भी लेकर फरार हुई महिला, आरोपी महिला की पहचान में जुटी पुलिस

 

➡️आगरा: आगरा में MLC चुनाव को लेकर बड़ी खबर, तीन मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान, सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान, शाम 4 बजे तक चलेगी वोटिंग, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान, खेरागढ़, फतेहाबाद और सैंया में दोबारा मतदान, मतदान केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

 

➡️बरेली: मंत्री रेखा आर्या, गिरधारी लाल साहू का विवाद चर्चा में, उत्पीड़न के आरोपों के बीच गिरधारी के फरार होने की सूचना, 800 करोड़ की ओमेक्स आवासीय परियोजना पर भी सवाल, गिरधारी की साझेदारी वाली परियोजना पर लग रहे कयास, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराया था मुकदमा, उत्पीड़न, एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई, कंपनी के निदेशक पद से फर्जीवाड़ा कर हटाने का भी आरोप, रियल एस्टेट कारोबार में कानूनी अड़चनें आने की आशंका, मंत्री से विवाद के बाद पप्पू गिरधारी की संपत्तियां चर्चा में, बरेली-सीतापुर हाईवे पर स्थित फार्म हाउस भी सुर्खियों में

 

➡️मेरठ: एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया फेरबदल, पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल, 26 थानों के प्रभारी बदल दिए गए, पांच दारोगाओं को चौकी का चार्ज सौंपा, सात चौकी प्रभारियों को थानों की कमान मिली, देहात स्वाट टीम के प्रभारी की तैनाती की गई, टीपीनगर थाने में भी दारोगा की तैनाती हुई, 3 इंस्पेक्टरों को दूसरे जनपदों में रिलीव किया, दो इंस्पेक्टर और दो दारोगा लाइन हाजिर, आदेश जारी होने के बाद वायरलेस सेट पर दिए निर्देश, दो दिन बाद नए तैनाती चार्ज ग्रहण करेंगे अधिकारी, 86 इंस्पेक्टर होने के बावजूद कई थानों की कमान दी, खरखौदा थाना प्रभारी समयपाल को कोतवाली की जिम्मेदारी, कस्बा चौकी प्रभारी अजय बने खरखौदा थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर पंकज को किठौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया, किठौर से इंस्पेक्टर सुबोध को दूसरे जनपद भेजा गया

 

➡️रायबरेली: चलती कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, शहर कोतवाली क्षेत्र के राना नगर की घटना

 

➡️गोंडा: RPF ने तीन नाबालिग बच्चियों को बचाया, माता-पिता की डांट से नाराज थीं तीनों बच्चियां, ट्रेन से हरियाणा जा रही थीं तीनों बच्चियां, सूचना मिलते ही RPF ने की तत्काल कार्रवाई, तीनों बच्चियों को चाइल्ड लाइन टीम को सौंपा

 

➡️रायबरेली: खेत में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई का मामला

 

➡️देवरिया: पोखरे में डूबने से मासूम की मौत, परिवार के साथ पूजा करने गया था, डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया, सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला की घटना

 

➡️गाजियाबाद: पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में गांजा तस्कर राहुल को लगी गोली, दो अन्य साथी अभय और तुषार गिरफ्तार, पुलिस ने 33 किलो गांजा किया बरामद, बरामद गांजे की कीमत 15 लाख रुपये, मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

 

➡️देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने शुरू की चुनावी तैयारियां, आगामी 2027 चुनाव को लेकर UKD का मंथन, कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता पहुंचे, चुनावी रणनीति को लेकर किया विचार-विमर्श, क्षेत्रीय अस्मिता सहित कई मुद्दों पर की चर्चा, गठबंधन की संभावनाओं को तलाशने पर चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *