रिपोट राजेश शर्मा कासगंज
प्रदेश के निकाय कर्मियों ने अपनी समस्याओं के प्रति प्रदेश अध्यक्ष को दिया ज्ञापन——-कैशलेस चिकित्सा योजना को शीघ्र लागू किया जाए—-
विजय राजपूत स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक सभागार लालबाग लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संपन्न हुई इस दौरान समस्त जनपदों के नगर पालिका परिषदों /नगर पंचायतों के सैकड़ो कर्मचारियों ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा को कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु ज्ञापन सोपां प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा सरकार एवं शासन द्वारा निकाय कर्मियों की समस्याओं की अनदेखी करने से प्रदेश में कार्यरत निकाय कर्मचारियों का धैर्य टूटता जा रहा है मजबूर होकर आंदोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजबहादुर उपाध्याय ने कहा विद्यमान समस्याओं के लिए कर्मचारियों को संघर्ष करना होगा तभी निदान संभव है

प्रदेश उप महामंत्री विजय राजपूत ने कहा निकाय कर्मियों के लिए कैशलेस की सुविधा हेतु शासनादेश जारी होना चाहिए अंत में प्रदेश अध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा ने कहा मैं कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष भी कर रहा हूं आप सभी कर्मचारी मुझे संघर्ष करने के लिए अपनी एकता का परिचय दें मैं आपके साथ हूं। ज्ञापन की समस्याएं( 1)नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायत में कार्यरत आउटसोर्स श्रमिकों को बड़े हुए वेतन का निर्देश अति शीघ्र निदेशालय से जारी किया जाए (2)निकाय में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन एवं संविदा कर्मियों के बिनियमितकरण का आदेश जारी किया जाए (3 )अकेंद्रीयत सेवा नियमावली शीघ्र प्रख्यापित कराई जाए (4)स्थानीय निकायो के लिपिक कर्मियों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए( 5)सामूहिक बीमा पॉलिसी बंद हो जाने से नव नियुक्त कर्मचारियों के बीमा पॉलिसी बंद हो गई है उसे पुनः चालू कराया जाए(6) 74वां संविधान संशोधन में भी की गई समस्त व्यवस्थाएं निकायों में लागू की जाए(7) संविदा सफाई पर भर्ती किए गए कर्मचारियों को नियमित किया जाए(8) वर्षों से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर / कार्यरत आउटसोर्स श्रमिकों को विनियमित किया जाए और आउटसोर्सिंग पृथा समाप्त की जाए(9) पुरानी पेंशन बहाल की जाए( 10) राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली राशि को बढ़ाया जाए गुप्त ज्ञापन देने वालों में कासगंज से विजय राजपूत , अमर जयन्त,रोहन सिंह चौहान ,अशोक मिश्रा, खलीक अहमद ,महेश चंद्र वर्मा के अलावा समस्त जनपदों के सैकड़ो कर्मचारी थे
