Etawah News: जसवंतनगर में महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गोष्ठी का आयोजित की गई

Etawah News: जसवन्तनगर में महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गोष्ठी का आयोजित की गई

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS

जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, सादगी, सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।   

  सनातन एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत चतुर्वेदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता आंदोलन में नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। प्रेस क्लब जसवंतनगर के अध्यक्ष प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को केवल जयंती तक सीमित न रखकर अपने आचरण में उतारना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक पीएलवी अधिकार मित्र श्याम सुंदर दुबे ने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता का संदेश आज भी प्रासंगिक है। लालमन बाथम ने कहा कि शास्त्री जी का सादा जीवन और देश के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर पीएलवी अधिकार मित्र शिवदीप कश्यप, स्नेहदीप यादव के अलावा रामगोपाल, रवि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *